रुडकी, दिसम्बर 12 -- गणेशपुर में मकानों में दीवार लगातार बढ़ती ही जा रही है। जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग अब मकान बेचकर यहां से जाने को मजबूर हो गए हैं। रुड़की के गणेशपुर के लोगों ने आरोप लगाया है कि एडीबी की ओर से किए गए घटिया कार्य का खामियाजा लगातार लोगों को भुगतना पड़ रहा है। यहां पर सड़क धीरे-धीरे अब धंस चुकी है। लोगों के मकानों में दरारें आ रही हैं। सबसे अधिक परेशानी गणेशपुर के लोगों को उठानी पड़ रही है। यहां पर 40 मीटर सीवर लाइन क्रेक होने की वजह से मकान में दरारें आ रही हैं। पार्षद अंकित चौधरी ने बताया कि कई साल से लोग परेशान हैं लेकिन इस समस्या का कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। वहीं दूसरी ओर इस मामले में विधायक प्रदीप बत्रा की ओर से पिछले दिनों दिशा की बैठक के दौरान डीएम से शिकायत की थी। साथ ही इस मा...