बांका, मई 15 -- बांका, निज प्रतिनिधि। डिजिटल मोड में हो रहे जनगणना के पहले चरण में मकानों की गणना में संबंधित भवनों के फर्श व दीवाल के मेटेरियल व अन्य पहलुओं का भी सर्वेक्षण किया जा रहा है। शहर से लेकर गांवों तक प्रगणक घर-घर पहुंचकर भवनों से जुडी बारीक जानकारीयां जुटा रहे हैं। सिर्फ मकानों की संख्या ही नहीं, बल्कि भवन और दीवार व फर्श किस सामग्री से बनी है उसका भी सर्वे किया जा रहा है। इसमें शौचालय, स्नानघर, बिचली कनेक्शन, लैपटॉप आदि भी शामिल हैं, जिसका सर्वे किया जा रहा है। बीते एक सप्प्ताह में शहर के करीब छह हजार घरों की गिनती हो चुकी है। इसमें 2800 घरों का सत्यापन भी हो चुका है। दरअसल, पहले प्रगणक के स्तर पर मकानों की गिनती के साथ ही जरूरी जानकारी अपलोड की जा रही है। इसके बाद सुपरवाइजर उसे चेक करते हैं। इसको लेकर जिले में 4533 प्रगणक के...