चंदौली, जून 3 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। शासन की निर्देश पर 22 मई से 20 जून तक डोर टू डोर मकानों की गणना कार्य शुरू है। मंगलवार को एसडीएम कुंदन राज कपूर और तहसीलदार अनुराग सिंह गणना कार्मिकों के साथ समीक्षा की। इस दौरान गणना कार्य में धीमी गति पर सुपरवाईजर और प्रगणकों के खिलाफ नाराजगी जताया। चेताया कि समय से पूर्व मकान गणना कार्य को पूरा कराए। इसमें लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गणना कार्य की जिम्मेदारी सकलडीहा तहसील के तीनों ब्लॉक चहनिया, धानापुर और सकलडीहा में कुल 184 सुपरवाईजर और 1104 प्रगणक को मकानों की गणना की जिम्मेदारी दी गयी है। जिसके तहत तीनों ब्लॉक के कुल अनुमानित 1 लाख 76 हजार मकानों की कुल 1254 एचएलवी (हाउस लिस्टिंग एंड वेरिफिकेशन) ब्लॉक वार करने का टारगेट दिया गया है। एचएलवी (हाउस लिस्टिंग एंड वेरिफिकेशन) ...