बोकारो, जनवरी 15 -- चास प्रतिनिधि। मकर संक्रांति के अवसर पर बुधवार को दामोदर नदी में हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं ने स्नान कर विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना किया। नदी के समीप लगे मेला का लोगों ने खूब आनंद उठाया। 'मकर सिनाय दामोदर चाला, बिदाई लेती गो टुसू बाला, घुराई देना हो पिया पूस परब मेला.' जैसे गीतों की धुन पर महिला-पुरुष विभिन्न मंडली में टुसू लेकर नदी पहुंची। इस दौरान गीत गाते हुए नदी में टुसू को प्रवाहित किया। नदी स्नान करने पहुंचे श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ को लेकर पुल के समीम घंटो जाम लग गया। जिसमें धनबाद और बोकारो की ओर से आ रही यात्री वाहन घंटों जाम में फंसे रहे। जिसके कारण दोनों तरह जाम लग गया और सड़क पर वाहनों की लंबी कतार रही। सड़क पर मेला लगने के कारण लोगो को आवागमन करने में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.