प्रयागराज, जनवरी 5 -- प्रयाागराज। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने माघ मेले के पहले स्नान के बाद अगले स्नान की समीक्षा की। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए कि पहले स्नान पर्व की समीक्षा करें। जो कमी रह गई है, उसे दूर करें। उन्होंने कहा कि अगला स्नान मकर संक्रांति का है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज आएंगे। मंडलायुक्त ने कहा कि अब समस्या नहीं होनी चाहिए। इसके लिए एक चेक लिस्ट तैयार करें। सभी काम 12 जनवरी तक पूरे हो जाने चाहिए। इसके लिए अफसर लगातार निरीक्षण करें। उन्होंने मेलाधिकारी ऋषिराज को निर्देश दिए कि काम में तेजी लाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...