नई दिल्ली, मार्च 22 -- Capricorn Weekly Horoscope, मकर साप्ताहिक राशिफल (22-28 मार्च 2026): इस हफ्ते आपके लिए सिंपल बात ये रहेगी कि काम को पकड़कर चलना है, भागना नहीं है। जो काम चल रहा है, उसे खत्म करना ज्यादा जरूरी रहेगा। शुरुआत में थोड़ा धीमा लग सकता है, लेकिन बीच में रुकावट नहीं आएगी। घर से भी सपोर्ट मिलेगा, जिससे मन हल्का रहेगा। किसी बात को लेकर उलझन हो तो अकेले सोचने के बजाय किसी अपने से बात कर लें। इस हफ्ते चीजें अपने टाइम से ठीक होती दिखेंगी, बस आपको बीच में अधूरा छोड़ने की आदत से बचना होगा।आगे पढ़ें मकर राशि का लव, करियर, आर्थिक और स्वास्थ्य राशिफल- मकर राशि का लव राशिफल- रिश्तों में इस हफ्ते सिंपल रहना ही काम आएगा। जो कहना है, साफ कहें। ज्यादा सोचकर बात करने से उलझन बढ़ सकती है। जो लोग रिलेशन में हैं, उन्हें पार्टनर के साथ थोड़ा ट...