एटा, जनवरी 10 -- पिछले करीब दो सप्ताह से जारी कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच शुक्रवार को मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को मिला। 12 दिनों के लंबे अंतराल के बाद जिलेवासियों को सूर्यदेव ने दर्शन दिए। सुबह से ही खिली चटक धूप निकलने के कारण जनमानस को हाड़ कंपाने वाली ठंड से राहत महसूस हुई। हालांकि बर्फीली हवाओं के कारण गलन का असर अब भी बरकरार है। शनिवार सुबह जब लोग सोकर जगे, तो आसमान साफ था और सुनहरी धूप खिली हुई थी। धूप निकलने के कारण पिछले दिनों की तुलना में तापमान में भारी इजाफा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पिछले दिनों की अपेक्षा शुक्रवार को तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई। दोपहर के समय एटा का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा। तापमान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.