भभुआ, जनवरी 15 -- मेले में बच्चों ने चाट, चाउमिन, गोलगप्पे और जलेबी का लिया स्वाद सांस्कृतिक कार्यक्रम और मेला में कई गांवों से पहुंचे थे महिला-पुरुष रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में दूसरे दिन भी मकर संक्रांति दर्जनभर स्थलों पर गुरुवार को मेला लगा। आरडी 184 पर लगे चलंत मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन अतिथियों द्वारा किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम व मेला में काफी भीड़ देखने को मिली। आयोजकों द्वारा माइक से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही थी। इस मौके पर पूर्व पैक्स अध्यक्ष राजनाथ सिंह, रामाशीष राम, गोपाल साह, कामेश्वर पासवान सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे। करमचट थाने की पुलिस सुरक्षा में तैनात थी। मेला में काफी भीड़ देखने को मिली। लोगों ने अपनी मनपसंद चाट, गोलगप्पे मिठाई, जलेबी आदि चीजें खायें। बच्चों ने रंग-बिर...