बोकारो, जनवरी 15 -- कसमार, प्रतिनिधि। कसमार प्रखंड के फुटलाही खांजो नदी के तट पर एवं खैराचातर पंचायत अंतर्गत विदाहा में मकर संक्रांति के अवसर पर पारंपरिक टुसू मेला का आयोजन हुआ। फुटलाही में राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद एवं खैराचातर बिदाहा टुसु मेला में पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने फीता काटकर मेला का उद्घाटन किया। बिदाहा मेले में भंडारे का आयोजन किया गया था, जहां सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे। टुसू मेला का मुख्य आकर्षण टुसू प्रतियोगिता रही, जिसमें महिलाओं और युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजी प्रतिभागियों ने अपनी कला और संस्कृति का मनोहारी प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडली के अनुसार नमिता कुमारी (मणिपुर) ने प्रथम, पूनम कुमारी (गोरिया कुदर, सिंहपुर) ने द्व...