प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 15 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मकर संक्रांति का पर्व गुरुवार को जिले में परम्परागत तरीके से मनाया गया। शहर के बेल्हा देवी धाम, बाबागंज, ट्रेजरी चौराहा, राजापाल टंकी, आर्यसमाज मंदिर, श्याम बिहारी गली, रोडवेज बस स्टैंड, स्टेशन रोड के आसपास लोगों ने हवनपूजन के बाद खिचड़ी भोज और भंडारे का आयोजन किया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। गुरुवार को चिलबिला स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर, हनुमान मंदिर पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया जिसमें शामिल श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। राजापाल चौराहे पर अवधेश उपाध्याय के नेतृत्व में लोगों को प्रसाद में पूड़ी, सब्जी सहित मिठाई दी गई। ट्रेजरी चौराहा हनुमान मंदिर पर ब्रह्मदेव जागरण मंच की ओर से सुंदरकांड का पाठ संपन्न होने के बाद हवन पूजन किया गया और भंडारे का आयोजन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.