बागेश्वर, दिसम्बर 28 -- कांग्रेस जिला इकाई की बैठक में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। संगठन की मजबूती पर बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि इस बार मकर संक्रांति पर सरयू बगड़ में कांग्रेस का राजनैतक पंडाल लगेगा। इसमें प्रदेश स्तरीय नेता भागीदारी करेंगे। यहीं से 2027 विधानसभा का शंखनाद भी होगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से कमर कसनी होगी। पार्टी कार्यालय में रविवार को हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मकर संक्रांति पर कुली बेगार आंदोलन की याद में सरयू बगड़ में राजनैतिक पंडाल लगते हैं। इस बार कांग्रेस इस मंच से चुनावी शंखनाद करेगा। कार्यकर्ता प्रदेश व केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाएंगे। जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि बागेश्वर की धरती आंदोलन की धरती रही है। यहां से राजनैतिक बदलाव हुए हैं। स्वतंत्रता आंदोलन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.