बदायूं, जनवरी 15 -- बदायूं। मकर संक्रांति का पर्व आस्था और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मकर संक्रांति के पर्व पर श्रद्धालु गंगा में जाकर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं और हर-हर गंगे हर हर महादेव की जय घोष के साथ दान पुण्य कर रहे हैं। गुरुवार को मकर संक्रांति का पर्व है। इसको लेकर जनपद के मुख्य घाट कछला गंगा घाट पर हजारों लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान कर रहे हैं। यहां के अलावा दातागंज और सहसवान तहसील क्षेत्र के अलग-अलग गंगा घाटों पर भी मकर संक्रांति के पर्व को लेकर गंगा स्नान चल रहा है। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु गंगा स्नान करने के साथ-साथ कन्या भोज कर रहे हैं इसके अलावा हवन पूजन और कंबल कपड़े आदि बताकर दान पूण्य कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.