गढ़वा, जनवरी 14 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। मकर सक्रांति का त्योहार बुधवार को जिला मुख्यालय सहित सुदूरवर्ती प्रखंडों में भी धूमधाम से मनायी गई। सुबह से ही लोग विभिन्न नदियों और जलाशयों पर श्रद्धा की डूबकी लगा मंदिरों में पूजा अर्चना की। जिला मुख्यालय में गढ़देवी मंदिर, नगर ऊंटारी में श्रीवंशीधर मंदिर, राजा पहाड़ी, केतार प्रखंड मुख्यालय स्थित मां चतुर्भुजी भगवती मंदिर में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। कई मंदिरों में भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया। वहीं गुरुवार को भी लोग मकर संक्रांति का त्योहार मनाएंगे। नदियों और जलाशयों में स्नान कर पूजा अर्चना के बाद लोगों ने पारंपरिक चूड़ा, दही, तिलकुट का सेवन किया। उसके बाद घरों में खिचड़ी पकाया गया। उसका लोगों ने सेवन किया। वहीं जिलांतर्गत विभिन्न जगहों पर मकर संक्रांति पर मेले का आयोजन किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.