देवरिया, जनवरी 15 -- बरहज (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम मकर संक्रांति के अवसर पर गुरुवार को बरहज में सरयू और राप्ती तट पर श्रद्धालु स्नान कर रहे है। स्नान हेतु बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का रेला लगा है। स्नान के बाद गरीब व ब्राह्माणों को अन्न व वस्त्र दान कर लोगों ने पुण्य अर्जित किया। ठंड के बावजूद स्नान को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। जगह-जगह सहभोज का भी आयोजन किया गया। घाटों पर सुरक्षा का बंदोबस्त किया गया है। तड़के करीब चार बजे सरयू तट पर पूजन-अर्चन के बाद सरयू आरती कर स्नान आरंभ हुआ। नदी में प्रवेश करते समय श्रद्धालुओं द्वारा हर-हर महादेव के उद्घोष से नगर गूंज उठा। स्नान का क्रम दोपहर बाद तक चलता रहा। इस अवसर पर नगर में मेले का माहौल है। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी की। सौंदर्य प्रसाधन, खिलौने और मिठाई की दुकानों...