बदायूं, जनवरी 14 -- बदायूं। हाईकोर्ट के निर्देशानुसार जिला न्यायाधीश ने 15 जनवरी को मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में बदायूं के सभी न्यायालयों में अवकाश घोषित किया है। इस छुट्टी के बदले में न्यायालय 28 नवंबर 2026 को कार्य दिवस के रूप में खुले रहेंगे। इस दिन सभी न्यायिक कार्य सामान्य रूप से संपादित किए जाएंगे। जिला न्यायाधीश ने सभी संबंधितों को इस बदलाव के प्रति सूचित रहने का निर्देश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...