संभल, जनवरी 16 -- संभल। शहर की उपनगरी सरायतरीन स्थित आरके कोल्ड स्टोरेज परिसर में शुक्रवार को नारी उत्थान समिति की ओर से मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी वितरण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के तहत गरीब एवं जरूरतमंद महिलाओं अध्यक्ष सीमा आर्य ने खिचड़ी के साथ कंबल भी वितरित किए गए। इस अवसर पर समिति की सदस्य शिवि आर्या, मंजू आर्य, आल्पना आर्य, रेखा प्रजापति, अंजू, जूही, विनीता आर्य, बबली आर्य, संगीता आर्य, सुरभि टंडन, कंचन शर्मा, सुनीता यादव, तरन्नुम अकील पूर्व पालिकाध्यक्ष अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...