चतरा, जनवरी 16 -- चतरा, संवाददाता। मकर संक्रांति के अवसर पर चतरा जिले में राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, झारखंड एवं नमामि गंगे समिति, चतरा के संयुक्त तत्वावधान में पतंग महोत्सव का आयोजन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य पारंपरिक पर्व को सामूहिक रूप से मनाते हुए बच्चों एवं समाज में उत्साह, सहभागिता और जागरूकता का सकारात्मक वातावरण तैयार करना रहा। मकर संक्रांति 2026 के अवसर पर आयोजित इस रंगारंग पतंग महोत्सव का विधिवत उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी, चतरा एवं जिला योजना पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। उद्घाटन के पश्चात उपस्थित अतिथियों ने बच्चों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ दीं तथा पारंपरिक पर्वों के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आपसी सौहार्द के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.