बांदा, जनवरी 15 -- बांदा। संवाददाता बड़ोखर ब्लॉक के ग्राम गुरेह व महुआ ब्लॉक की ग्राम पंचायत बिलगांव की अस्थाई गोशाला में गुरुवार को मकर संक्रांति पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। सभी गायों का पूजन कर उन्हें खिचड़ी खिलाई। गोशाला में कार्य कर रहे कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा समिति के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने गायों की सेवा करने का आह्वान किया। इस दौरान गुरेह ग्राम प्रधान नीलम सिंह, बिलगांव ग्राम प्रधान अनिल कुमार यादव, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दीपक शुक्ला, महेश कुमार धुरिया, राकेश कुमार त्रिपाठी, रविंद्र सिंह, सूरज प्रजापति, रजनीश प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...