बोकारो, जनवरी 15 -- बोकारो, प्रतिनिधि। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने सेक्टर 5 स्थित मानव सेवा आश्रम में दिव्यांग बच्चों और सोलगडीह स्थित बाबा बैद्यनाथ वृद्ध आश्रम में पहुँचकर मानवता व संवेदनशीलता का उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने आश्रम में रह रहे दिव्यांग, अनाथ बच्चों एवं वृद्धजनों के साथ समय व्यतीत कर पर्व की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर उपायुक्त ने आश्रमवासियों के बीच पारंपरिक तिलकुट, दही-चूड़ा व गुड़ का वितरण किया गया। पर्व की सादगी और अपनत्व से भरे इस आयोजन ने आश्रम परिसर को भावनात्मक रूप से सराबोर कर दिया। उपायुक्त ने बच्चों व वृद्धजनों से आत्मीय संवाद करते हुए उनके जीवन अनुभवों, जरूरतों और भावनाओं को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि सेवा, करुणा और सामाजिक उत्तरदायित्व...