चतरा, जनवरी 14 -- हंटरगंज निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के सोहाद गांव के रौशन सिन्हा का 22 वर्षीय छोटा भाई राजा सिन्हा की मौत बुधवार को सड़क दुर्घटना में औरंगाबाद के फेसर थाना क्षेत्र में हो गया। राजा सिन्हा दाउदनगर में रेलवे कंस्ट्रक्शन का काम देखता था। मकर संक्रांति पर्व को लेकर राजा सिन्हा मोटरसाइकिल से अपने घर आ रहा था। इसी दौरान औरंगाबाद के नजदीक मोटरसाइकिल में आमने-सामने से टक्कर हो गया। जिसमें उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। शव के गांव आते ही परिजनों के चित्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया है। वह अपने घर का सबसे छोटा बेटा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.