जहानाबाद, जनवरी 11 -- तिलकुट की खरीदारी के लिए दुकानों पर लग रही भीड़ अलग-अलग आकार और स्वाद के तिलकुट ग्राहकों को लुभा रहे हैं जहानाबाद, निज संवाददाता। कड़ाके की ठंड के बीच मकर संक्रांति का उल्लास अब बाजारों में साफ झलकने लगा है। जिले के विभिन्न बाजारों में पर्व को लेकर तिलकुट, चूड़ा, दही और शक्कर की मिठास ने दस्तक दे दी है। जैसे-जैसे संक्रांति नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे खरीदारी की रफ्तार भी तेज होती जा रही है। शहर के मेन रोड, अम्बेडकर चौक, बस स्टैंड सहित अन्य प्रमुख इलाकों में तिलकुट की दुकानें आकर्षक ढंग से सजी हुई हैं। बीते साल की तुलना में कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद लोग पूरे उत्साह के साथ तिलकुट की खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में तिलकुट 250 रुपये से लेकर 500 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। काको रोड में पिछले एक महीने से कारीगर तिलकुट बनाने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.