बेगुसराय, जनवरी 8 -- गढ़पुरा। ठंड की वजह से सुस्त बाजार में एक बार फिर रौनक लौट आयी है। मकर संक्रांति को लेकर बाजार गुलजार है। खासकर तिलकुट, लाई, चूड़ा और गुड़ आदि की दुकानों में चहल-पहल देखी जा रही है। बाजार में कई तरह के तिलकुट बिक रहे थे मगर यहां अधिकतर खरीदार 100 रुपये पैकेट वाले तिलकुट अधिक पसंद कर रहे थे। पिछले साल भी इसकी डिमांड अधिक थी। जेनरल गुड़ वाला तिलकुट 350 रुपये किलो और चीनी वाला 250 रुपये किलो बिक रहा था। खोआ और पोस्तादाना वाला तिलकुट भी उपलब्ध है। मूढ़ी खुदरा 60 से 80 रुपए किलो बिक रहा था। दुकानदारों के मुताबिक यहां अधिकांश तिलकुट गुलाबबाग और लखीसराय मंडी से मंगाया गया है। वहीं, लाई और चूड़ा के लड्डू 200 रुपये किलो बिक रहा है। लोग घर में लड्डू बनाने के लिए भी तिल की खरीदारी कर रहे हैं। सफेद तिल 250 से 260 रुपये किलो तो का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.