लखीसराय, जनवरी 11 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। मकर संक्रांति के नजदीक आने पर बाजार में चूड़ा -मूड़ही की दुकानों में भीड़ देखी जा रही है। सीमावर्ती शाम्हो दियारा के अलावा टाल क्षेत्र के ग्राहकों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। ये ग्राहक तिलकूट, तिलवा आदि की भी खरीद कर रहे हैं। यात्री गाड़ियों में चूड़ा -दही को रिश्तेदारों के यहां पहुंचाने को लेकर भीड़ देखी जा रही है। यहां के प्रमुख पुरानी बाजार में दुकानों में भीड़ देखी गई। लोग मकर संक्रांति को लेकर बाजार आ रहे हैं और गुड़, चूड़ा, मुड़ही, तिलकुट आदि की खरीदारी कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...