जहानाबाद, जनवरी 4 -- चूड़ा मिलो की संख्या में आई है कमी पर्व निकट आने के साथ लोग इसकी तैयारी में जुट गए हैं मखदुमपुर, निज संवाददाता। मकर संक्रांति का अब कम दिन बचा है। पर्व निकट आने के साथ लोग इसकी तैयारी में जुट गए हैं। इस पर्व पर चूड़ा और दही दान करने और खाने का प्रचलन है। जिसके लिए लोग चूड़ा की व्यवस्था करते हैं। शहरी क्षेत्र में अधिकांश लोग दुकान से चूड़ा खरीद कर उपयोग करते हैं। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी चूड़ा मिल में कुटवाए जाते है। हालांकि गांव में भी चूड़ा कुटवाने का प्रचलन कम हो गया है। क्योंकि अब गांव में चूड़ा बेचने वाले लोग पहुंच रहे हैं। धान के बदले व्यापारी चूड़ा दे देते हैं। इससे लोगों को बाजार में धान ले जाकर कुटवाने धान तैयार करने आदि की परेशानी से बच जाते हैं। लेकिन अधिकांश ग्रामीण का कहना है कि जो स्वाद घर के चूड़ा में ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.