अररिया, जनवरी 12 -- अररिया/ निज प्रतिनिधि जिलेभर में बुधवार को यानि कल मकर संक्रांति का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। घर-घर में इसकी सारी तैयारियां चल रही है। हालांकि जिले के कुछ जगहों पर गुरुवार को भी मकर संक्रांति का त्योहार मनाने की बात कही जा रही है। वहीं अधिकांश जगहों पर बुधवार को ही मनाया जाएगा। मकर संक्रांति को लेकर बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के हाट बाजारों तक तिलकुट का बाजार सज चुका है। लोगों ने खरीददारी भी शुरू कर दी है। सोमवार को भी कुछ जगहों पर लोग अपने-अपने जरूरत के हिसाब से खरीददारी करते नजर आये। विगत वर्षों की तुलना इस बार तिलकुट के कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इस बार मार्केट में 400 से लेकर किलो 700 किलो तक कीमत के तिलकुट उपलब्ध है। चीनी और गुड़ से बने तिलकुट 400 से 500 रुपए तो खोवा से बने तिलकुट...