नई दिल्ली, जुलाई 8 -- Capricorn Horoscope Today 8 July 2026, आज का मकर राशिफल: दिन की शुरुआत भागदौड़, फोन, संदेश, छोटी यात्राओं या लगातार संपर्क में रहने वाली स्थिति से हो सकती है। कई काम एक साथ निपटाने पड़ सकते हैं और इसी वजह से मन बेचैन भी हो सकता है। शनि आपको मेहनत करवाएंगे, इसलिए आराम से ज्यादा जिम्मेदारी महसूस होगी। अगर पड़ोस, भाई-बहन या आसपास के लोगों से जुड़ा कोई मामला था, तो उसमें बातचीत आगे बढ़ सकती है। किसी नए परिचित से मिलना या पुराने दोस्त का संदेश आना भी संभव है। दोपहर के बाद ध्यान घर, आराम और निजी दायरे पर जाएगा। बाहर की भागदौड़ से लौटकर मन अपने लोगों के बीच रहना चाहेगा। पड़ोसी के यहां छोटा समारोह, निमंत्रण या सामाजिक मेलजोल का मौका बन सकता है। फिर भी पूरे दिन एक बात याद रखें कि जल्दबाजी आपके पक्ष में नहीं है। ड्राइविंग, यात...