नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- Capricorn Horoscope Today for April 29, 2026: आज का दिन थोड़ा बैलेंस बनाने वाला रहेगा। एक तरफ काम से जुड़ी जिम्मेदारियां रहेंगी, तो दूसरी तरफ घर या परिवार की कुछ बातें भी ध्यान मांगेंगी। ऐसा लग सकता है कि दोनों चीजें एक साथ मैनेज करनी पड़ रही हैं। इसलिए जरूरी है कि आप पहले वही काम पकड़ें, जहां आपका फैसला ज्यादा मायने रखता है। हर छोटी बात को बराबर सीरियस लेने की जरूरत नहीं है। अगर दिन की शुरुआत में ही आप अपना टाइम और काम थोड़ा प्लान कर लेते हैंजै से क्या पहले करना है, किसे क्या बताना है तो बाद में भागदौड़ और टेंशन कम होगी। अगर दो लोग आपसे जवाब का इंतजार कर रहे हैं, तो पहले ही उन्हें अपडेट दे दें। इससे आखिरी समय का दबाव नहीं आएगा। घर का कोई काम अगर आज पूरा नहीं हो पा रहा, तो उसका अगला स्टेप तय कर लें और बाकी बाद में ...