नई दिल्ली, जुलाई 1 -- Capricorn Today Horoscope 1 July 2026, आज का मकर राशिफल: दिन का पहला हिस्सा थोड़ा धीमा और भीतर से भारी लग सकता है। बिना वजह थकान, उदासी या यह एहसास कि काम आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं चल रहे, सामने आ सकता है। ऐसे समय खुद को कठोर शब्द न कहें। कुछ बातें बस समय मांग रही हैं। सुबह के दौरान खर्च, यात्रा की तैयारी, अधूरा आराम या मन की उलझनें ध्यान खींच सकती हैं। जरूरी हो तो कामों की रफ्तार कम रखें। दोपहर के बाद चंद्रमा आपके पक्ष में आते ही ऊर्जा वापस लौटेगी। चेहरा, आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता बेहतर महसूस होगी। लोगों से बात करना आसान होगा और आपका असर भी दिखेगा। रिश्तों के क्षेत्र में गुरु और शुक्र का समर्थन है, इसलिए सही लोगों से सहयोग मिल सकता है। फिर भी हर प्रतिक्रिया को व्यक्तिगत न लें। कहीं आना जाना हो तो सावधानी रखें औ...