बिहारशरीफ, दिसम्बर 14 -- करायपरसुराय, निज संवाददाता। मकरौता पंचायत के मुखिया सह पत्रकार सत्येन्द्र कुमार उर्फ निरंजन की माता सुमित्रा देवी का आकस्मिक निधन हो उनके पैतृक गांव में हो गया। इस घटना से शोक की लहर दौड़ गयी। स्थानीय समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों व उनके साथियों ने शोक प्रकट किया है। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार फतुहा के गंगा घाट पर किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...