गढ़वा, अप्रैल 4 -- सगमा, प्रतिनिधि। उत्तर प्रदेश और झारखंड की सीमा से सटे मकरी गांव के वन क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। तेज हवाओं के कारण आग लगातार फैलती जा रही है। उससे आसपास के जंगल, खेत और आबादी वाले इलाके खतरे की जद में आ गए हैं। स्थिति दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं होने से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार रात को वन क्षेत्र में आग लगाई गई। ग्रामीणों के अनुसार वन क्षेत्र की देखरेख करने वाले चपरासी लल्लू कुशवाहा को आग लगने की सूचना तुरंत दी गई थी, लेकिन उन्होंने शुरुआत में लापरवाही दिखाते हुए साफ इनकार कर दिया कि वन विभाग को कोई नुकसान नहीं हो रहा है। समय रहते आगे बुझाने का प्रयास नहीं होने से आग तेजी से फैलने लगा। नगर उंटारी व...