भभुआ, अप्रैल 25 -- शुकुल मड़ैया पहाड़ी पर आग से वन संपदा को हुई थी क्षति आग बुझाने के लिए वन विभाग पारिश्रमिक पर रखा है मजदूर (पेज तीन) भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में आए दिन आग लगने की घटना हो रही है। शुक्रवार की रात मकरीखोह जंगल की मलुआ पहाड़ी पर आग लग गई। हवा के झोंका के साथ आग की लपट इधर-उधर फैलने लगी। ग्रामीणों ने बताया कि आग से पहाड़ी की जड़ी-बूटी, झाड़ी, पेड़, पौधे झुलस गए। तीन-चार दिन पहले भगवानपुर प्रखंड की शुकुल मड़ैया पहाड़ी पर भी आग लगी थी। इस घटना में भी वन संपदा नष्ट हुए थे। इसको लेकर ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही हैं। ग्रामीण सुनील अग्रवाल व गुड्डू चौरसिया ने बताया कि जब शुकुल मड़ैया पहाड़ी पर आग लगती है, तब उसकी लपट भगवानपुर से भी दिखती है। इन दिनों कैमूर की विभिन्न पहाड़ियों पर रात में लंबी दूरी ...