रुद्रपुर, अप्रैल 19 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। रुद्रपुर के गांव मकरन्दपुर में विधायक निधि से स्वीकृत 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित टिन शेड का लोकार्पण विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया। गांव पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने विधायक का स्वागत किया। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि टिन शेड के निर्माण से गांव में सार्वजनिक बैठकों, धार्मिक और सामाजिक आयोजनों के आयोजन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि इसकी मांग लंबे समय से की जा रही थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। कहा कि विकास कार्यों में कोई कमी नहीं है, जबकि विपक्ष केवल भ्रम फैलाने का काम कर रहा है। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर, सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, मंडल अध्यक्ष भाजपा जगदीश विश्वास, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश बजाज, बीडीसी महेंद्र सैनी, मन्नू चौधरी, दयाल सिकदार, प्रतिश बाला, ...