सीवान, सितम्बर 5 -- ​पचरुखी, एक संवाददाता। सराय थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपित को शुक्रवार की सुबह उसके ठिकाने से धर दबोचा और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपित की पहचान मकदूम सराय निवासी आफताब आलम के रूप में हुई है। ​मिली जानकारी के अनुसार, आफताब आलम के खिलाफ अदालत से इश्तेहार वारंट जारी था। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। शुक्रवार की सुबह थानाध्यक्ष विकास कुमार बिट्टू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मकदूम सराय में त्वरित छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि फरार वारंटियों के खिलाफ पुलिस का यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

हिंदी ...