मधुबनी, जनवरी 29 -- मधवापुर,निज प्रतिनिधि। प्रखंड के रामपुर गांव स्थित प्राइमरी मकतब की छत से प्लाटर टूट कर गिरने के दौरान वहां के हेडमास्टर बालबाल बच गये। गुरुवार को स्कूल पीरियड में यह घटना हुई। इससे पहले भी वहां कई बार ऐसी घटना हो चुकी है। एचएम बेचन मंडल ने कहा कि जर्जरता की शिकायत विभाग से उन्होंने कई बार की है। अभी तक सुरक्षा के मद्देनजर कोई निर्देश नहीं मिला है। वर्ग संचालन के लिए दो ही कमरे हैं। हमेशा बच्चों को जख्मी होने की संभावनाएं बनी रहती है। इसलिए कमरों के बाहर बरामदे पर बैठा कर बच्चों को पढ़ाया जाता है। करीब 12 सालों से मकतब क्षतिग्रस्त होने की जानकारी हेडमास्टर ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.