गिरडीह, दिसम्बर 9 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मकतपुर उच्च विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक वीरेंद्र प्रसाद का असामयिक निधन हृदय गति रुकने के कारण हो गया। उनके निधन पर झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ ने शोक प्रकट किया है। संघ के जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि वीरेंद्र प्रसाद सरल, सहज एवं समय के पाबंद शिक्षक थे। उनके निधन से शिक्षा जगत में शून्यता आई है। झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि वीरेंद्र प्रसाद का निधन शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। निधन पर शोक व्यक्त करनेवालों में संगठन के पूर्व जिला सचिव मुरारी प्रसाद सिन्हा, पूर्व प्रधानाध्यापक रामचंद्र प्रसाद गुप्ता, राजनाथ, चंदन कुमार सिंह, विनोद प्रसाद यादव, घनश्याम गोस्वामी, रविकांत चौधरी, दयानंद कुमार पप्पू, प्रियंका माथुर, कुमारी स्वीटी, रंजीत प्रसाद वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.