हाजीपुर, मई 22 -- गोरौल,संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के सोंधो वासदेव गांव में एक मकई के खेत से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया है। बताया गया कि थानाध्यक्ष सुनील कुमार को सूचना मिली कि एक वैगनआर गाड़ी मकई के खेत में विदेशी शराब उतार रहा है। जब वहां पहुंचा तो पुलिस को देख वैगनआर गाड़ी एवं दो लोग भागने लगा जिसे पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन दोनों भागने में सफल रहा। दोनों फरार की पहचान गांव के ही प्रमोद राय एवं दीपक कुमार के रूप में किया गया है। रिश्ते में दोनों पिता पुत्र है और जमकर शराब का कारोबार करता है। यह भी पढ़ें- पांच लाख की शराब जब्त, पिता-पुत्र फरार जब मकई के खेत की तलासी ली गई तो विभिन्न कम्पनियों के सैकड़ों बोतल में बंद 311 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब का मूल्य लगभग पांच लाख रुपये है। इस...