किशनगंज, जून 1 -- पोठिया। निज संवाददाता पिछले दो दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से भले ही लोगों का हलक सुख रहा हो,सड़के सुनी नजर आ रही है। बाजारों में लोग विशेष जरूरी काम को ही लेकर आ रहे हैं। जिससे बाजार भी सुनसान दिख रहा है। इन तमाम परेशानियों के बाबजूद क्षेत्र के किसान इसलिए खुश है क्योंकि बेमौसम बारिश से किसानों का खेतों में तैयार मकई बर्बाद हो रहा है। किसान मो. अलीमुद्दीन, नूरुल हक,दीप नारायण सिंह जोगेंद्र शर्मा आदि किसानों ने बताया कि मकई की उपज अच्छी हुई लेकि बेमौसम बारिश की वजह से कुछ किसानों का मकई खेतों में बर्बाद हो गया जबकि कुछ किसानो का मकई खलिहानों में ही रख रख कर धूप नहीं होने से मकई में अंकुर आ गया। यह भी पढ़ें- यलो अलर्ट : चमकी धूप, तापमान 37.8 डिग्री लेकिन इधर दो दिनों की धूप से किसान काफी राहत इसलिए महसूस कर रहे है। किसान...