बरेली, जून 5 -- बरेली। ब्लॉक ट्रेनों की रफ्तार में बाधा बन गये हैं। रोज ही ट्रेनें कई-कई घंटा तक प्रभावित होती हैं। जिससे यात्रियों को परेशान होना पड़ता है। शुक्रवार को अप-डाउन की कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई-कई घंटा देरी से पहुंचीं। जिससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। (05302) मऊ स्पेशल 10.00 घंटा विलंब से सुबह 10:38 बजे न आकर रात 20:38 बजे पहुंची। (04228) अयोध्या स्पेशल 4.00 घंटा, (12392) श्रमजीवी 4.40 घंटा, (20963) वाराणसी सुपरफास्ट 2.00 घंटा, (12584) डबल डेकर 2.00 घंटा, (03311) चंडीगढ़ स्पेशल 3.00 बजे, (04623) अमृतसर स्पेशल 1.30घंटा, (12203) गरीबरथ एक्सप्रेस 4.00 घंटा देरी से पहुंची। ट्रेनों के लेट आने के चलते रात को 96 लोगों ने टिकट कैंसिल कराये। यह भी पढ़ें- सवा 13 घंटा देरी से पहुंची लोहित एक्सप्रेस, यात्री परेशान यह भी पढ़े...