मऊ से लौट रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत
बलिया, सितम्बर 2 -- भीमपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। इंदारा-भटनी रेलखंड के उधरन ढाला के पास मंगलवार की देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। करीब 22 घंटे बाद युवक की पहचान हो पायी।भीमपुरा थानाध्यक्ष रंजीत विश्वकर्मा के अनुसार, मंगलवार की रात करीब दस बजे क्रिड़िहरापुर के स्टेशन मास्टर ने सूचना दी कि किड़िहरापुर-बेल्थरा के मध्य अप लाइन में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। काफी प्रयास के बाद उसकी पहचान थाना क्षेत्र के पचमा निवासी सुरेंद्र मुसहर के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि सुरेंद्र अपनी ससुराल मऊ गया था। शाम को किसी ट्रेन से घर आ रहा था, तभी किसी ट्रेन की चपेट में आ गया होगा। मृतक की पत्नी पिंकी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो पुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.