मऊ शहर और मधुबन क्षेत्र में बारिश के साथ गिरे ओले
मऊ, मई 8 -- मऊ, संवाददाता। मौसम का मिजाज पिछले एक सप्ताह से बन बिगड़ रहा है। शुक्रवार को दोपहर तक आसमान में हल्की बदल छाई रही। धूप की वजह से दिन के तापमान में थोड़़ा सा इजाफा हुआ, लेकिन दो बजे के बाद अचानक मौसम बदल गया। और तीन बजे तक मऊ शहर और मधुबन क्षेत्र में तेज बारिश के साथ ओले गिरने लगे। वहीं कोपागंज और घोसी के कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। जबकि दोहरीघाट, अमिला आदि क्षेत्रों में बारिश तो नहीं हुई, लेकिन बदरी छाई रहीं। वहीं हवा के साथ बारिश से बिजली बाधित हो गई। उधर, बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। मौसम इस प्रकार बना हुआ कि जैसे मानसून दस्तक दे रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.7 और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पिछले दस दिनों से पश्चिमी विक्षोभ की वजह से जिले में मौसम का मिजाज खराब बना हुआ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.