आगरा, फरवरी 25 -- रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी सं 05017/05018 मऊ-वलसाड-मऊ होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन मऊ से 28 फरवरी और 7 मार्च शनिवार को और वलसाड से 1 एवं 8 मार्च रविवार को चलेगी। ट्रेन मऊ जं. से शनिवार को रात 3.45 बजे चलकर अगले दिन शाम 7.15 बजे और वलसाड से रविवार को दोपहर 3.10 बजे चलकर अगले दिन सुबह 8.40 बजे ईदगाह जं. स्टेशन पर पहुंचेगी। ट्रेन में 4 जनरल, 11 स्लीपर, 2 एसी थर्ड व 1 एसी सेकेंड कोच लगा होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.