आजमगढ़, अप्रैल 10 -- जहानागंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के हठौता गांव निवासी 22 वर्षीय युवक की मऊ जनपद में हत्या की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। वह काफी समय से मऊ में किराए पर कमरा लेकर रहता था। घटना के बाद से परिवार के लोग रो-रोकर बेहाल हैं। जहानागंज थाना क्षेत्र के हठौता गांव निवासी 22 वर्षीय शिव सिंह पहले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाजा पर काम करता था। जनवरी माह से मऊ नगरपालिका के एक ठेकेदार के साथ रहकर उसका काम देख रहा था। वह मऊ जनपद में ही किराए का कमरा लेकर रहता था। गांव में उसका कभी-कभार ही आना होता था। गुरुवार को मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रणवीपुर में खेत में हत्या कर फेंका गया शव मिला। शरीर के कई हिस्से में चोट के निशान मिले। शव के पास शराब की बोतल, चप्पल और 110 रुपये गिरे थे। युवक की पहचान होने पर पुलिस ने...