मऊ में बाइक सवार बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या
वाराणसी, मई 29 -- मऊ, संवाददाता। हलधरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात बाजार से लौट रहे बाइक सवार बुजुर्ग को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गए। ढोलना गांव निवासी 60 वर्षीय रामजन्म राजभर गुरुवार देर रात लगभग 11 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। घर से कुछ दूरी पर पहले से घात लगाए बदमाशों ने रामजन्म को गोली मार दी। गोली सीने में लगते ही वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटे। आनन-फानन में बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने कहा कि घटना की जांच कराई जा रही है, जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.