आजमगढ़, मई 18 -- आजमगढ़, संवाददाता। जीयनपुर थाना क्षेत्र के जमीन हरखोरी उर्फ धनछुला गांव निवासी युवक को बदमाशों ने मऊ जनपद के बार्डर पर गोली मार दी। गोली से घायल युवक को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्ष में ओवर टेक करने को लकर विवाद हुआ था। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन हरखोरी उर्फ धनछुला गांव निवासी 30 वर्षीय अमरेश सिंह रविवार को पूर्व एमएलसी यशवंत सिंह के घर तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उनके घर गए थे। रात करीब आठ बजे वे घर लौट रहे थे। रास्ते में मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के करहां के पास थार सवार युवकों से ओवरटेक करने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर हमलावरों ने अमरेश पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में अमरेश को तीन गोलियां लगीं, जिनमें दो गोली पेट में और एक गोली जांघ में लगी है। घटना के ...