मऊ प्रतियोगिता के लिए गाजीपुर फुटबॉल टीम का चयन
गाजीपुर, जुलाई 24 -- गाजीपुर। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए गाजीपुर की जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया नेहरू स्टेडियम गोराबाजार में संपन्न हुई। जिला खेल कार्यालय एवं जिला फुटबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ट्रायल में कुल 30 खिलाड़ियों ने भाग लिया। चयन समिति ने प्रदर्शन के आधार पर 10 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया। चयनित खिलाड़ी 25 जुलाई को वाराणसी के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिगरा में होने वाले मंडलीय चयन ट्रायल में हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता 1 से 8 अगस्त तक स्पोर्ट्स स्टेडियम मऊ में आयोजित होगी। ट्रायल के दौरान फुटबॉल प्रशिक्षिका संगीता यादव, संयुक्त सचिव मो. मोईन, मो. अरशद खान तथा क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- जिले के 11 खिलाड़ियों का चयन अधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.