बलिया, अप्रैल 11 -- रसड़ा, हिंदुस्तान संवाद। क्षेत्र के सुल्तानीपुर गांव में शुक्रवार की शाम को एक दिवसीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस मैच में कुल आठ टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले मऊ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बलिया टीम को 43 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मऊ की टीम ने निर्धारित 7 ओवरों में 5 विकेट खोकर 99 रन बनाए और बलिया के सामने जीत के लिए 100 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य के जवाब में उतरी बलिया की टीम मऊ टीम के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई और 9 विकेट के नुकसान पर मात्र 56 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज मऊ टीम के खिलाड़ी अभिषेक को दिया गया। उन्होंने पूरी पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 66 रन बनाए और गेंदबाजी में भी 2 विकेट हासिल किए। मुख्य अतिथि जावेद अंसारी जाम...