मऊ जंक्शन से 19 जून को शुरू होंगी नई ट्रेन सेवाएं
मऊ, जून 16 -- मऊ, संवाददाता। दोहरीघाट-औंड़िहार नई मेमू ट्रेन का संचालन वाराणसी तक किया जाएगा। मऊ-आनंद विहार (दिल्ली) स्पेशल ट्रेन का नियमित संचालन मऊ से प्रारंभ होगा। छपरा-आनंद विहार सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन मऊ के रास्ते किया जाएगा, जिससे दिल्ली के लिए एक नई और बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध होगी। जानकारी देते हुए ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बताया कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इन सभी रेल सेवाओं का शुभारंभ आगामी 19 जून को करेंगे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में रेल मंत्री छपरा से ऑनलाइन जुड़कर जनता को संबोधित करेंगे। ऊर्जा मंत्री ने मऊ, मधुबन सहित पूरे पूर्वांचल की जनता को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र के विकास, सुगम आवागमन तथा जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने क्षे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.