मऊ, अप्रैल 22 -- मऊ, संवाददाता। घोसी लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजीव राय ने बुधवार को कैम्प कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि रेल मंत्रालय ने उनकी मांग पर 21 करोड़ रुपया मऊ जंक्शन के विकास के लिए स्वीकृत किया है। स्वीकृति धनराशि से तीन नई स्टेबलिंग लाइन के निर्माण के साथ ही भविष्य में नई ट्रेनों के संचालन का रास्ता भी साफ हो गया। सांसद ने बताया कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से रेलमंत्री से मिलकर मऊ से विभिन्न ट्रेनों के संचालन समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं की मांग किए थे। सांसद ने बताया कि स्वीकृति धनराशि से ​पार्किंग और स्टेबलिंग की समस्या का स्थायी समाधान होगा। साथ ही साथ इस विशेष बजट के माध्यम से मऊ जंक्शन पर रेल परिचालन को सुगम बनाने के लिए तीन नई स्टेबलिंग लाइन का निर्माण किया जाएगा। सांसद ने बताया कि वर्तमान में मऊ जंक्शन पर ...