गोपालगंज, जुलाई 13 -- गोपालगंज, यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने मऊ-कोलकाता स्पेशल ट्रेन के परिचालन का 10 अतिरिक्त फेरों के लिए विस्तार कर दिया है। अब यह ट्रेन 22 जुलाई से 23 सितंबर तक प्रत्येक बुधवार को मऊ जंक्शन से तथा 23 जुलाई से 24 सितंबर तक प्रत्येक गुरुवार को कोलकाता जंक्शन से संचालित होगी।

ट्रेन परिचालन की सुविधा पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि इस ट्रेन के परिचालन से सीवान और छपरा के यात्रियों को मधुपुर, चित्तरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान, बंडेल, नैहाटी और कोलकाता तक यात्रा में सुविधा मिलेगी। ट्रेन में दो एलएसएलआरडी, 10 सामान्य द्वितीय श्रेणी, पांच शयनयान, एक एसी थर्ड और एक एसी सेकेंड श्रेणी सहित कुल 19 कोच लगाए जाएंगे।

अन्य विशेष ट्रेनें इससे पहले रेलवे ने थावे रूट से छपरा-पठानकोट...