बेगुसराय, जुलाई 11 -- बरौनी। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए बरौनी जंक्शन होकर मऊ व कोलकाता के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। जानकारी के मुताबिक मऊ- कोलकाता 22 जुलाई से 23 सितम्बर तक प्रत्येक बुधवार को खुलेगी। कोलकाता-मऊ 23 जुलाई से 24 सितम्बर तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। इस ट्रेन में सामान्य दर्जे के 10, स्लीपर के पांच, थ्री एसी के एक, टू एसी के एक कोच सहित 19 कोच लगेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...